{"_id":"64266455194ba05b7d07d883","slug":"rain-with-thunder-and-lightning-in-varanasi-darkness-everywhere-meteorological-department-gave-a-big-warning-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश, हर तरफ छाया अंधेरा, IMD ने बताया कब होगा मौसम साफ ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश, हर तरफ छाया अंधेरा, IMD ने बताया कब होगा मौसम साफ ?
Fri, 31 Mar 2023 10:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:50 AM IST
सार
बारिश से कई जगह पेड़ भी टूटकर सड़कों पर आ गए हैं जिससे यातायात बाधित हो गया। मौसम विभाग ने बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 मार्च की सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदला मौसम रंग दिखाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। वाराणसी में भी सुबह से चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी जारी है।
विज्ञापन
बदले मौसम से एक बार फिर किसान चिंता में पड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Update: वाराणसी में एक बार फिर सुहाने मौसम के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है IMD की भविष्यवाणी
विज्ञापन
बारिश से कई जगह पेड़ भी टूटकर सड़कों पर आ गए हैं जिससे यातायात बाधित हो गया। मौसम विभाग ने बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 मार्च की सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदला मौसम रंग दिखाएगा। 31 मार्च को पूरा प्रदेश बारिश से तरबतर होने के आसार हैं। दो अप्रैल से फिर मौसम खुलेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। एक अप्रैल तक तेज हवा के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं। हालांकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज सुबह तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/EQAZM9pwcE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2023