फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rain weather banana forming

वाराणसी: फल की खबर----बारिश से केले की पैदावार घटी, चढ़ा भाव

Mon, 13 Feb 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
rain weather banana forming
दक्षिण भारत में बारिश से इस बार केले की फसल प्रभावित हुई। इससे आवक घटी है और भाव में तेजी आई है। पहड़िया मंडी में पहले प्रतिदिन आठ गाड़ी माल आता था, अब केवल चार गाड़ी ही माल आ रहा है। एक महीने पहले फुटकर में केला 40 से 50 रुपये दर्जन था, अब 60 से 80 रुपये दर्जन बिक रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी रवींद्र, शहनवाज व सलीम ने बताया कि आंध्रप्रदेश व महाराष्ट्र में बारिश से केले की फसल प्रभावित हुई है। इससे केले के भाव में तेजी है। जबकि भुसावल के केले का भाव नरम है। पिछले साल केले की 15 से 20 गाड़ी की आवक थी। मगर इस बार इसमें 60 प्रतिशत की कमी आई है। महंगा होने से इसकी बिक्री भी घट गई है।
विज्ञापन

-----------
नागपुर से आ रही एपल बैर
शिवरात्रि को देखते हुए बैर की आवक बढ़ी है। इस समय महाराष्ट्र के नागपुर सहित अन्य जिलों से एपल बैर आ रही हैं। इसका आकार बड़ा होता है। यह 80 से सौ रुपये किलो है। जबकि लोकल में नारायनपुर से ज्यादा बैर आ रही है। यह 60 से 80 रुपये किलो बिक रही है। व्यापारी विनोद ने बताया कि अब लोकल बैर की आवक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed