फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain water fills up in Prakashnagar sub-centre every day, supply disrupted

Varanasi News: प्रकाशनगर उपकेंद्र में आए दिन भर जाता बारिश का पानी, आपूर्ति बाधित

Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain water fills up in Prakashnagar sub-centre every day, supply disrupted
गाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई बुधवार को तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्रों पर की गई। ऊर्जा मंत्री के ओएसडी डाॅ. रामशरण सिंह ने सैदपुर, सदर और जखनिया विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने विजिलेंस के जेई और इंस्पेक्टर को चेताया कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं लोकेटर मशीन और प्रकाशनगर उपकेंद्र के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर पहुंचे ओएसडी डा. रामशरण सिंह ने सबसे पहले सैदपुर तहसील के उपकेंद्र सैदपुर ग्रामीण पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई की। इसके बाद सदर के डिविजन कार्यालय आमघाट (प्रकाशनगर) में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और जखनिया उपकेंद्र पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई की। नगर के आमघाट डिविजन में 112 उपभोक्ता समस्या लेकर आए थे, जिसमें 81 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या पूछकर तत्काल निस्तारण किया। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर के प्रकाशनगर उपकेंद्र काफी नीचे होने से आए दिन बरसात का पानी लग जाता है। इससे कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। साथ ही उपभोक्ताओं ने विजिलेंस टीम पर परेशान करने और अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट होने से बत्ती नगर की गुल हो जाती, जिससे तत्काल फॉल्ट बनाने के लिए लोकेटर मशीन नहीं है। ओएसडी डा. रामशरण सिंह ने समस्याओं को दर्ज करने के साथ ही कहा कि नगर सहित ग्रामीण अंचलों की विद्युत समस्याओं को मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

आज कासिमाबाद और मुहम्मदाबाद में होगी जनसुनवाई -गाजीपुर। कासिमाबाद के उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, मुहम्मदाबाद के उपकेंद्र पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जमानिया के उपकेंद्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि यह जनसुनवाई शासन स्तर एवं ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के ओएसडी डा. रामशरण सिंह एवं सहायक अभियंता अभिषेक चौहान सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed