फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain in varanasi in midway of ganga aarti amazing view seen at Dashashwamedh Ghat

Varanasi: गंगा आरती के दौरान इंद्रदेव ने किया अभिषेक, दशाश्वमेध घाट पर दिखा अद्भुत नजारा

Fri, 31 Mar 2023 09:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार शाम  गंगा तट पर आरती के दौरान इंद्रदेव ने भी मां गंगा का अभिषेक किया। बारिश में भी अर्चकों ने पूजा बंद नहीं की और आरती जारी रखी। इस दौरान दशाश्वमेध समेत कई अन्य घाटों पर अद्भुत नजारा दिखा। 

विज्ञापन
Rain in varanasi in midway of ganga aarti amazing view seen at Dashashwamedh Ghat
बारिश के बीच भी जारी रही गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार शाम मौसम अचानक बदल गया। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। घाटों पर मां गंगा की आरती शुरू होने से पहले ही बारिश तेज हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग घाटों से हटने लगे। गंगा तट पर आरती के दौरान इंद्रदेव ने भी मां गंगा का अभिषेक किया। बारिश में भी अर्चकों ने पूजा बंद नहीं की और आरती जारी रखी। इस दौरान दशाश्वमेध समेत कई अन्य घाटों पर अद्भुत नजारा दिखा।

विज्ञापन


गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति की ओर से होने वाली आरती के दौरान जैसे ही संध्या वंदन आरंभ हुआ बारिश तेज हो गई। श्रद्धालु भी इस दृश्य के साक्षी बने और इस पल को कैमरों में कैद करते रहे। घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह अद्भुत संयोग कभी कभी ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन


इधर, बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से बादलों का आनाजाना लगा था। अगले 24 घंटे इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed