{"_id":"6427017a6ba74ee6d3059223","slug":"rain-in-varanasi-in-midway-of-ganga-aarti-amazing-view-seen-at-dashashwamedh-ghat-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा आरती के दौरान इंद्रदेव ने किया अभिषेक, दशाश्वमेध घाट पर दिखा अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा आरती के दौरान इंद्रदेव ने किया अभिषेक, दशाश्वमेध घाट पर दिखा अद्भुत नजारा
Fri, 31 Mar 2023 09:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 31 Mar 2023 09:21 PM IST
सार
वाराणसी में शुक्रवार शाम गंगा तट पर आरती के दौरान इंद्रदेव ने भी मां गंगा का अभिषेक किया। बारिश में भी अर्चकों ने पूजा बंद नहीं की और आरती जारी रखी। इस दौरान दशाश्वमेध समेत कई अन्य घाटों पर अद्भुत नजारा दिखा।
विज्ञापन
बारिश के बीच भी जारी रही गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार शाम मौसम अचानक बदल गया। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। घाटों पर मां गंगा की आरती शुरू होने से पहले ही बारिश तेज हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग घाटों से हटने लगे। गंगा तट पर आरती के दौरान इंद्रदेव ने भी मां गंगा का अभिषेक किया। बारिश में भी अर्चकों ने पूजा बंद नहीं की और आरती जारी रखी। इस दौरान दशाश्वमेध समेत कई अन्य घाटों पर अद्भुत नजारा दिखा।
विज्ञापन
गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति की ओर से होने वाली आरती के दौरान जैसे ही संध्या वंदन आरंभ हुआ बारिश तेज हो गई। श्रद्धालु भी इस दृश्य के साक्षी बने और इस पल को कैमरों में कैद करते रहे। घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह अद्भुत संयोग कभी कभी ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
इधर, बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से बादलों का आनाजाना लगा था। अगले 24 घंटे इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन