फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rain in varanasi effect coid incresing

अचानक हुई बूंदाबांदी और बारिश से बढ़ा ठंड का प्रभाव

Fri, 27 Jan 2017 11:43 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
rain in varanasi effect coid incresing
पूरे दिन छाई बदली, चलती रही सर्द हवा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद वसंत की दहलीज पर पहुंचे मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। लोकल हीटिंग के साथ नम हवाओं के बहने से आसमान में छाए बादल शुक्रवार को बरसने लगे।
विज्ञापन

इससे जहां सड़कें, गलियां कीचड़ से सराबोर हो गईं, वहीं गलन भी बढ़ गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ वाराणसी की सीमा से आगे बढ़ गया है। शनिवार की शाम तक आसमान साफ हो जाएगा लेकिन धूप उगने के बाद एक बार फिर कुछ दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फवारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। एक ओर जहां वसंती बयारों से मौसम चटख होने लगा था, वहीं गुरुवार की आधी रात के बाद गरज-चमक के साथ बूंदाबादी से सिहरन पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक बादलों की ओर से सूरज के निकलने और छिपने का क्रम चला। दिन में कई दौर की बारिश में सड़कों पर कीचड़ फैल गया। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ देर शाम वाराणसी से पास हो गया। धूप खिलने के बाद फिर ठंड शुरू हो जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed