फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain clouds before election results

चुनावी नतीजों से पहले बरसे बादल

Sat, 11 Mar 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 11 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain clouds before election results
rain - फोटो : amar ujala
पश्चिमी विक्षोभ बनारस समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार की दोपहर सक्रिय हो गया। करीब 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम का रुख बदल गया और आसमान में छाए बादल रात 
विज्ञापन

11 बजे बरसने लगे। यह विक्षोभ के साथ बह रही हवाओं का ही असर था कि गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम की तासीर बदल गई।

 

 

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि शिमला, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद हवाओं के असर से बदला मौसम होली पर रंगों के साथ बौछार करने के लिए तैयार है। बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार से रविवार तक मौसम के बदले मिजाज का असर रहेगा।

विज्ञापन

 


 यह मौसम विधानसभा चुनाव के सियासी तापमान पर भी अपना असर डालेगा। बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि हवाएं सतह से लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर उचाई तक 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हैं। पिछले सप्ताह से मौसम में बनी हुई गर्माहट और नम हवाओं के मेल की टकराहट से आसमान में बादल छाए रहे और रात में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि ये बादल टिकाऊ नहीं होंगे लेकिन अगले दो दिन के भीतर बनारस समेत मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर में हल्की बौछारों से तर बतर कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed