फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain changed the mood of the weather humidity remained in the air

Varanasi News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, हवा में नमी बरकरार, औसत से 2.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया पारा

Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

मौसम के बदलाव ने हवा में नमी को बरकरार रखा है। आलम ये है कि लोगों को गर्मी से राहत मिली है और पारा औसत से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन
Rain changed the mood of the weather humidity remained in the air
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

मानसून की दस्तक के बाद शनिवार को शहर से लेकर गांव तक अच्छी बारिश के बाद रविवार को दिन में मौसम साफ रहा। धूप तेज होने और हवा न चलने की वजह से लोग उमस से बेचैन हो गए। इस बीच देर रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन में मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। रविवार को औसत से 2.8 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया।

पिछले सप्ताह शुरुआत में धूप और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद राहत मिली। इसके बाद रविवार सुबह बादलों की आवाजाही तो दिखी, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिन में धूप भी रही। इसके बाद रात में शहर में लहरतारा, चांदपुर, महमूरगंज, बरेका सहित कई जगहों पर बारिश हुई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 2.8 कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 पहुंच गया जो कि औसत से 0.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता बनी है। इस वजह से इस सप्ताह भी बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed