फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway

यात्री गण कृपया ध्यान दें, एक जुलाई से 7:55 बजे चलेगी शिवगंगा

Thu, 27 Jun 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
railway
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने एक जुलाई से प्रभावी होने वाली ट्रेनों की नयी समय सारणी गुरुवार को जारी की। इसमें वाराणसी से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदला है। एक जुलाई से गाड़ी संख्या 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से शाम 7:40 बजे के स्थान पर 15 मिनट देरी से 7:55 पर रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12560 नई दिल्ली-मंडुवाडीह, शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह स्टेशन पर सुबह सात बजे के स्थान पर 10 मिनट पहले 6:50 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22132 मंडुवाडीह-पुणे एक्सप्रेस मंडुवाडीह से सुबह 4:15 बजे के स्थान पर 4:10 पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 15118 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर रात 8:35 बजे के स्थान पर 8:25 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस छपरा से सुबह 6:20 बजे के स्थान पर 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से सुबह 7:50 बजे के स्थान पर आठ बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से सुबह 11:15 बजे के स्थान पर 11:20 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 18205, गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवा रात 10:35 बजे के स्थान पर 22:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 55130 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से रात 11 बजे की जगह रात 10:10 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 55125 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से सुबह 6:05 बजे के स्थान पर छह बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 55127 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी मंडुवाडीह से दोपहर 12:10 बजे के स्थान पर 12 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed