{"_id":"6a3e0b214abb6a3fe7017751","slug":"railway-track-sinks-due-to-rain-in-mumbai-five-trains-arrive-late-in-varanasi-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: मुंबई में बारिश से ट्रैक धंसा, वाराणसी में देरी से पहुंचीं पांच ट्रेनें; परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: मुंबई में बारिश से ट्रैक धंसा, वाराणसी में देरी से पहुंचीं पांच ट्रेनें; परेशान रहे यात्री
Fri, 26 Jun 2026 10:46 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:46 AM IST
सार
Varanasi News: मुंबई में बारिश होने के चलते रेलवे ट्रैक धंस गया, जिससे वाराणसी में पांच ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें काशी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट होकर वाराणसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
train
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में हुई बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया। इस वजह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी आने वाली पांच ट्रेनें बृहस्पतिवार को देरी से पहुंचीं। इसमें कुछ ट्रेनें लोकमान्य तिलक स्टेशन से ही देर से चलीं तो कुछ चलने के बाद रास्ते में जगह-जगह काम चलने की वजह से देर हो गईं।
विज्ञापन
एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से आई तो काशी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट होकर वाराणसी स्टेशन पहुंची। लोकमान्य तिलक से आठ ट्रेनें वाराणसी आती हैं। इसमें पांच से अधिक ट्रेनें हर दिन चलती हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से 1:30 घंटे की देरी से 2:30 बजे आई। 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस 24 जून को सुबह 11:30 बजे की जगह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तीन घंटे देरी से चली। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को वाराणसी सिटी स्टेशन पर दोपहर 12:45 बजे की जगह पांच घंटे की देरी से शाम 5:45 बजे पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन