{"_id":"5dca4e568ebc3e5b764cc0e0","slug":"railway-track-line-broken-crack-in-ghazipur-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दो जगह टूटी रेल पटरियां, एक घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दो जगह टूटी रेल पटरियां, एक घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित
Tue, 12 Nov 2019 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
दिलदार नगर रेलवे स्टेशन पर कड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रेल पटरी टूटने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले के दानापुर मंडल के भदौरा, गहमर और चौसा स्टेशन के बीच डाउन लाइन में दो जगह रेल पटरी टूटने से ट्रेनों का परिचालन एक घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन
भदौरा रेलवे स्टेशन होम सिग्नल के पास सुबह 6:32 बजे 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस गुजरने के बाद पटरी टूट गई और गहमर और चौसा में सुबह पांच बजे पटरी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
गहमर रेल पथ के कर्मचारीयों ने टूटी पटरी पर वलैंप बांधकर 7:33 बजे ट्रेनों का परिचालन बहाल कराया। इसके बाद काशन 30 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दिलदारनगर डाउन मेन लाइन में अनन्या एक्सप्रेस, लूप लाइन में पुणे पटना, एर्नाकुलम पटना, मेमो पैसेंजर ट्रेन, मंडुवाडीह पटना जनसताब्दी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।