{"_id":"5b55e7414f1c1bc57a8b601e","slug":"railway-staff-protest-in-front-of-train-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों ने बिजली-पानी के लिए रोक दी ट्रेन, ट्रैक जाम कर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों ने बिजली-पानी के लिए रोक दी ट्रेन, ट्रैक जाम कर किया प्रदर्शन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
केड़वरिया क्रॉसिंग के पास आधे घंटे तक रुकी रही विभूति एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कॉलोनी में 10 दिनों से बिजली, पानी की आपूर्ति न होने से नाराज रेल कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों ने सोमवार को ट्रैक जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष केड़वरिया क्रॉसिंग के समीप रेल लाइन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान हावड़ा से इलाहाबाद जा रही विभूति एक्सप्रेस को आधे घंटे तक रोके रखा। मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ और गोपीगंज थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर ट्रैक को खाली कराया। वहीं रेलवे पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। साथ ही कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आवास जर्जर हो गए हैं और साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि कई बार स्टेशन अधीक्षक और दूसरे अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे नाराज रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के सदस्यों ने सोमवार को केड़वरिया रेलवे फाटक के पास रेल लाइन जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी रेलवे लाइन पर लेट गए।
साथ ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसी बीच हावड़ा से इलाहाबाद जा रही विभूति एक्सप्रेस को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। मामले की जानकारी होते पर जीआरपी, आरपीएफ और गोपीगंज थाने की पुलिस पहुंच गई।
करीब आधे घंटे तक पुलिस के समझाने-बुझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और ट्रैक को खाली किया। इसके बाद विभूति एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस मामले में रेल प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।