फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway officials are-'ji Sir, Yes Sir '

रेलवे अफसर कहते रहे-'जी सर, जी सर'

Tue, 03 Feb 2015 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 03 Feb 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Railway officials are-'ji Sir, Yes Sir '
उत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक एके पुथिया ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान गंदगी पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कड़े शब्दों में पूछा कि क्या वे कैंट रेलवे स्टेशन को इस तरह से ही वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाएंगे।
विज्ञापन


महाप्रबंधक के इस प्रश्न के आगे रेलवे के अधिकारी 'जी सर, जी सर' कहते रहे। उन्होंने जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन पर बनने वाले फैसिलिटी सेंटर व अन्य योजनाओं को विस्तार से समझा। उन्होंने काशी स्टेशन का भी निरीक्षण किया और यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मोें के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक को जगह-जगह गंदगी और कुछ प्लेटफार्मों पर वाटर सप्लाई की पाइप से लीकेज मिली। उन्होंने इसे तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जाम नालियों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने काशी स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं को विस्तारित और दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआरएम जगदीप राय, सीनियर डीसीएम अश्विनी कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन मैनेजर कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाएं ही सर्वोपरी हैं। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।


उन्होंने बताया कि नई योजनाओं के लिए बजट का इंतजार करना होगा। फिलहाल स्वीकृत योजनाआें पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए कैंट स्टेशन पर मौजूद इंतजाम से संतुष्ट नजर आए। बताया कि मानव रहित समपार फाटकों पर कर्मचारियों की तैनाती का काम चल रहा है। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने मेन साइडिंग में रविवार को मैकेनाइज्ड लांडरी का उद्घाटन भी किया। यहां कंबलों की धुलाई होगी। शाम को वह शिवगंगा एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed