फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway news Returning to metropolis has become difficult waiting in long distance trains

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... : मुश्किल हुआ महानगर लौटना, लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग; जानें अपडेट

Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
सार

होली के बाद ट्रेनों में एक बार फिर बढ़ गई है। इस कारण कई गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। महानगर जाने वाले यात्रियों को जयादा फजीहत करने पड़ रही है। जनरल और स्लीपर में फर्श पर यात्रा करने को विवश है।

विज्ञापन
railway news Returning to metropolis has become difficult waiting in long distance trains
कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के बाहर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Railway News: होली के बाद महानगरों को लौटने वाले यात्रियों की राह आसान नहीं है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए यात्री परेशान है। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, दक्षिण भारत को जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण वेटिंग टिकट पर ही यात्री जैसे, तैसे सफर करने को बाध्य हैं। 

विज्ञापन


जनरल और स्लीपर में फर्श पर यात्रा करने को विवश है। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों का मोह उससे भंग हैं। नई दिल्ली जाने वाली सुबह की वंदे भारत ट्रेन में सीट कंफर्म मिल रही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात बनारस स्टेशन से शिवगंगा, बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट और दोपहर में काशी विश्वनाथ, कैंट से श्रमजीवी, फरक्का समेत अन्य ट्रेनों में सीट को लेकर यात्री परेशान हुए। विंडो टिकट पर फर्श पर ही यात्रा करने को विवश हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी तक महत्वपूर्ण ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं हैं। यही हाल, मुंबई जाने वाली महानगरी, पवन, कामायनी, बनारस-एलटीटी, गोरखपुर-एलटीटी समेत अन्य ट्रेनों का रहा है। इसमें किसी भी श्रेणियों में 31 मार्च तक कंफर्म सीटें नहीं है। 


15018 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में तो 31 मार्च को स्लीपर में नो रूम है। सीटें रिग्रेट हैं। स्पेशल ट्रेनें भी फुल हैं। किसी श्रेणियों में टिकट नहीं हैं। यात्री कंफर्म सीट के लिए टिकट एजेंटों के यहां चक्कर काट रहे हैं। मुंबई के लिए सबसे अधिक मारामारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed