फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister reached BHU: Questions and answers will be asked from students

BHU पहुंचे रेल मंत्री: छात्रों से होंगे सवाल-जवाब, बताया री-डेवलपमेंट के बाद कैसा होगा वाराणसी स्टेशन ?

Sat, 10 Dec 2022 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Dec 2022 02:43 PM IST
सार

शनिवार सुबह रेलमंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां मौजूद यात्रियों का हलचल पूछा और साथ में सेल्फी खिंचवाई। रेलमंत्री ने कैंट स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे रोपवे को लेकर निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
Railway Minister reached BHU: Questions and answers will be asked from students
BHU पहुंचे रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह रेलमंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां मौजूद यात्रियों का हलचल पूछा और साथ में सेल्फी खिंचवाई। रेलमंत्री ने कैंट स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे रोपवे को लेकर निरीक्षण भी किया। इसके बाद रेलमंत्री बीएचयू पहुंचे जहां महामना की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्राओं से संवाद किया। 

विज्ञापन

Railway Minister reached BHU: Questions and answers will be asked from students
BHU मंच पर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि,  बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इंडिगो के विमान से रात्रि 7:55 बजे पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उपाध्यक्ष भाजपा प्रोटोकाल किसान मोर्चा शैलेश पांडे,भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,शिशिर कुमार सिंह,पवन सिंह एसडीएम अंशिका दीक्षित सहित अन्य ने स्वागत किया,उसके बाद रेल मंत्री 8 बजे शहर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन को वर्ड  क्लास स्टेशन बनाने के लिए सूची में लिया गया। इस स्टेशन को आगामी 50 साल आगे को देखते हुए बनाया जाएगा। यहां विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी। इसके लिए करीब 800 करोड़ रुपये का बजट तय किया जाएगा। उन्होंने सम्भावित डिजाइन को भी देखा। 
रेलमंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच की भी व्यवस्था हो रही है। करीब 13 महीने बाद इस तरह की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बुलेट ट्रेन के सर्वे को लेकर चल रहे कवायद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन को रोजाना चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काशी रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रोप वे के पहले स्टेशन के स्थल को देखा। प्लेटफार्म नंबर 9 से स्टेशन के दूसरे गेट की व्यवस्था को देखने के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। प्लेटफार्म 4 पर यात्रियों के साथ रेल मंत्री ने सेल्फी भी खिंचवाईं। यात्री हाल में यात्रियों से रेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। स्टेशन निदेशक के कक्ष में बैठकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कि
किया। कैंट स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन के बीच सड़क पर घूमते हुए जानकारी हासिल की। साथ ही सड़क से गुजर रहे यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed