BHU पहुंचे रेल मंत्री: छात्रों से होंगे सवाल-जवाब, बताया री-डेवलपमेंट के बाद कैसा होगा वाराणसी स्टेशन ?
शनिवार सुबह रेलमंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां मौजूद यात्रियों का हलचल पूछा और साथ में सेल्फी खिंचवाई। रेलमंत्री ने कैंट स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे रोपवे को लेकर निरीक्षण भी किया।
विस्तार
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह रेलमंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां मौजूद यात्रियों का हलचल पूछा और साथ में सेल्फी खिंचवाई। रेलमंत्री ने कैंट स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे रोपवे को लेकर निरीक्षण भी किया। इसके बाद रेलमंत्री बीएचयू पहुंचे जहां महामना की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्राओं से संवाद किया।
बता दें कि, बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इंडिगो के विमान से रात्रि 7:55 बजे पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उपाध्यक्ष भाजपा प्रोटोकाल किसान मोर्चा शैलेश पांडे,भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,शिशिर कुमार सिंह,पवन सिंह एसडीएम अंशिका दीक्षित सहित अन्य ने स्वागत किया,उसके बाद रेल मंत्री 8 बजे शहर के लिए रवाना हुए।
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन को वर्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए सूची में लिया गया। इस स्टेशन को आगामी 50 साल आगे को देखते हुए बनाया जाएगा। यहां विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी। इसके लिए करीब 800 करोड़ रुपये का बजट तय किया जाएगा। उन्होंने सम्भावित डिजाइन को भी देखा।
रेलमंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच की भी व्यवस्था हो रही है। करीब 13 महीने बाद इस तरह की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बुलेट ट्रेन के सर्वे को लेकर चल रहे कवायद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन को रोजाना चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काशी रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रोप वे के पहले स्टेशन के स्थल को देखा। प्लेटफार्म नंबर 9 से स्टेशन के दूसरे गेट की व्यवस्था को देखने के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। प्लेटफार्म 4 पर यात्रियों के साथ रेल मंत्री ने सेल्फी भी खिंचवाईं। यात्री हाल में यात्रियों से रेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। स्टेशन निदेशक के कक्ष में बैठकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कि
किया। कैंट स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन के बीच सड़क पर घूमते हुए जानकारी हासिल की। साथ ही सड़क से गुजर रहे यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।