फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister gift to Banaras of High speed trains like Vande Bharat run on Mumbai and Delhi routes 

रेल मंत्री की बनारस को सौगात: मिलेंगी वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनें, मुंबई और दिल्ली रूट पर चलेंगी

Sat, 25 Dec 2021 12:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 12:49 AM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन मंडलों व बरेका महाप्रबंधक समेत भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने रेलवे कॉलोनियों में सफाई पर जोर देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Railway Minister gift to Banaras of High speed trains like Vande Bharat run on Mumbai and Delhi routes 
बरेका के कीर्ति कक्ष में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी भाजपा विधायकों व मंत्रियों से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर काशी आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, बरेका महाप्रबंधक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें वाराणसी से लंबी दूरी के लिए वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन चलाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


ट्रेन में वंदे भारत की तर्ज पर स्पीड के साथ वातानुकूलित स्लीपर कोच लगाने की बात कही गई। अधिकारियों ने चर्चा में ट्रेनों को मुंबई और दिल्ली रूट पर चलाए जाने की बात कही। जिसपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहमति जताते हुए। इसपर खाका तैयार करने को कहा। 
विज्ञापन


रेलवे से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं व सुगम रेल यात्रा के लिए पहले उत्तर प्रदेश में रेलवे पर 1100 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च होते थे। जबकि वर्तमान में 12 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश में चल रहे रेल विकास कार्यों की विभिन्न परियोजनाओं व उनकी वास्तविक स्थितियों का संज्ञान लेने के बाद वाराणसी परिक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से रेल विकास एवं उससे जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। इसमें कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव से समस्या की जानकारी लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के छित्तूपुर न्यू रेलवे कॉलोनी और उत्तर रेलवे के कैंट स्थित एईएन कॉलोनी में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। वहीं बनारस यार्ड के सामने लहरतारा लोको कॉलोनी के पास लगे गंदे पानी के निकासी के लिए प्रबंध करने को कहा।

छोटे स्टेशनों का विकास और ट्रेनों के ठहराव के लिए बनाएं योजना
केंद्रीय रेल मंत्री के साथ बैठक में भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने जनपद में स्थित छोटे रेल स्टेशनों के विकास व सुंदरीकरण सहित लोकल यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर यहां कुछ लंबी दूरी व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर चर्चा की। जिसपर रेल मंत्री ने रेल अधिकारियों को इसपर योजना बनाने के लिए कहा।

बैठक में राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, महाप्रबंधक पूर्वोतर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आषुतोष गंगल, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे अनुपम शर्मा व महाप्रबंधक बरेका अंजली गोयल के सहित वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed