{"_id":"67cdc9050210c05f37047265","slug":"railway-gift-to-rail-passengers-on-holi-festival-three-pairs-of-special-trains-will-make-the-journey-easier-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : होली पर्व पर रेल यात्रियों को रेलवे का तोहफा, राह आसान करेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : होली पर्व पर रेल यात्रियों को रेलवे का तोहफा, राह आसान करेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Sun, 09 Mar 2025 10:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:29 PM IST
सार
होली पर हर कोई अपने घर की ओर जाने और वापस काम पर आने के लिए चिंता जरूर करता है लिहाजा ट्रेनों की भीड़ यात्रा को प्रभावित करती है। इस बाद तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का तोहफा रेलवे की ओर से दिया गया है। ये रेलगाड़ी बनारस स्टेशन, कैंट स्टेशन और पीडीडीयूनगर स्टेशन से होकर चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
होली पर यात्रियों की राह आसान करने के लिए फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दक्षिण भारत, गोरखपुर, गोंदिया, छपरा, कासगंज, अहमदाबाद, दानापुर समेत अन्य रूटों पर तीन जोड़ी फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेनें बनारस, वाराणसी कैंट और पीडीडीयूनगर स्टेशन से होकर भी चलेंगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 06529/06530 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू-गोरखपुर होली स्पेशल का संचालन सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू से 10 व 17 मार्च को और गोरखपुर से 14 व 21 मार्च को होगा। यह ट्रेन बंगलूरू से शाम 7 बजे खुलेगी और चौथे दिन बनारस से रात 1.15 बजे, वाराणसी कैंट पहुंचेगी। सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
08863/08864 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 12 मार्च को व छपरा से 13 मार्च को चलेगी। 08863 गोंदिया-छपरा गोंदिया से शाम 5 बजे खुलेगी और दूसरे दिन वाराणसी कैंट से 2.50 बजे होकर छपरा शाम 7 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन छपरा से रात 10.15 बजे खुलेगी और वाराणसी कैंट से रात 2.50 बजे होकर रात गोंदिया में 11.45 बजे पहुंचेगी। कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अहमदाबाद से 10, 17, 24 व 31 मार्च को और दानापुर से 11, 18, 25 मार्च व 1 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर 1.42 बजे मिर्जापुर, शाम 4.55 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर रात 8.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में दानापुर से रात 11.50 बजे छूटेगी और दूसरे दिन पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से भोर 3.15 बजे, मिर्जापुर होकर तीसरे दिन दोपहर 12.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।