फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway employees demonstrated, warned to go on strike

Varanasi News: रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Tue, 28 Mar 2023 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Railway employees demonstrated, warned to go on strike
फोटो-
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल पर जाने की चेतावनी
-पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की कर्मचारियों ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंगलवार को रेलवे ट्रेड यूनियन एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपीनाथ उपाध्याय ने कहा कि ग्रुप डी के कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगानी चाहिए, नहीं तो रेलकर्मी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

अध्यक्षता करते हुए अखिलेश पांडेय ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए फायदेमंद नहीं है। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री अब्दुल शेख, मंडल मंत्री दुर्गेश पांडेय ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का नुकसान होगा। डाॅ. कमल उसरी ने कहा कि एनपीएस के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल ने कहा कि निजीकरण पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर राजीव पाठक, मनोज गोस्वामी, मिथिलेश भारती, रंजित उपाध्याय, मनोज मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article