फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway employees allegations medicines written by medicine replace doctors of Mandal Rail Hospital

पेंशनरों का आरोप, दवाईयों के लिखे पर्चे बदल देते हैं मंडल रेल अस्पताल के चिकित्सक

Mon, 11 Jan 2021 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
railway employees allegations medicines written by medicine replace doctors of Mandal Rail Hospital
रेलवे पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा आरोप लगाया है। पेंशनरों का आरोप है कि दूसरे अस्पतालों में रेफर होने पर जो दवाएं लिखी जाती हैं, उन्हें मंडल के रेलवे चिकित्सकों द्वारा बदल दिया जाता है। पेंशनरों ने ऐसे चिकित्सकों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल में व्याप्त ख़ामियों का भी मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


लहरतारा स्थित रेलवे स्काउट कुटीर परिसर में हुई बैठक के दौरान पेंशनरों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व मंडल वित्त प्रबंधक एसके प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण संबंधी नीति के कारण पेंशनरों के हितों पर कुठाराघात तय है। ऐसी स्थिति में पेंशनरों को संगठित होना जरूरी है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। मंडल मंत्री बसंत प्रसाद ठाकुर ने कहा कि रेलवे अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत है। कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने यूएमआईडी कार्ड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चंद्रशेखर चक्रवर्ती, जेड एच खान, सुधीर चंद्र दिन, कुंजल लाल कुशवाहा, ए एम अंसारी, शिव मूरत राम, विनोद कुमार अवस्थी, रमेश सिंह, केपी शर्मा, जय राम महतो, फिरोज अहमद, केके श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed