फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway employee wife commited suicide in varanasi after Controversy over cooking food last night

खौफनाक कदम: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, रेलकर्मी की पत्नी ने फंदे से झूलकर दी जान

Thu, 07 Apr 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 10:50 AM IST
सार

वाराणसी के नई बस्ती लहरतारा में बीती रात पति से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। 

विज्ञापन
railway employee wife commited suicide in varanasi after Controversy over cooking food last night
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा स्थित नई बस्ती में रेलकर्मी की पत्नी ने बुधवार की रात फंदे पर लटक जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे की छानबीन की। पुलिस के अनुसार रात में पति और पत्नी के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था, संभवत: उसी विवाद में पत्नी ने जान दी। शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे में टेक्नीशियन  के पद पर कार्यरत दिलीप चंद्र भारती पिछले कुछ साल से मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा स्थित नई बस्ती में रवि पांडेय के मकान में किराये पर सपरिवार रहता है। पहली पत्नी के निधन के बाद कानपुर के रावतपुर निवासी संगीता से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन


बुधवार रात  दिलीप अपनी पत्नी संगीता के साथ बाहर से घर आया और  फिर दोनों में खाना पकाने को लेकर विवाद हो गया। दिलीप के अनुसार विवाद से नाराज पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह देर तक पत्नी अपने कमरे से  बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह दरवाजा खुला तो देखा कि संगीता पंखे की कुंडी में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में दिलीप ने  बताया कि पहली पत्नी से तीन पुत्र है, सभी पुत्रों की शादी हो चुकी है। सिर्फ एक बेटा अभिषेक भारती अपनी पत्नी के साथ मकान में साथ-साथ रहता था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फारेंसिक टीम ने छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed