फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway DEN arrest case Vigilance questioned Engineering Department officer for two hours

Varanasi: विजिलेंस ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी से दो घंटे की पूछताछ, रेलवे के DEN की गिरफ्तारी का है मामला

Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

वाराणसी में सीनियर डीईएन-टू की गिरफ्तारी के बाद से ही छानबीन का सिलसिला जारी है। सीनियर डीईएन-टू को घूस मांगने पर गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में अब विजिलेंस ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी से दो घंटे पूछताछ की। 

विज्ञापन
Railway DEN arrest case Vigilance questioned Engineering Department officer for two hours
डीआरएम कार्यालय वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीनियर डीईएन-टू सत्यम कुमार सिंह पटेल की गिरफ्तारी के मामले में विजिलेंस की टीम ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी से पूछताछ की। छह से सात की संख्या में टीम ने अधिकारी के चेंबर में दो घंटे तक पूछताछ के दौरान कई कागजात और फाइलों को खंगाला। कुछ अधिकारी सीबीआई की धमक से सहमे रहे। बाद में मालूम चला कि गोरखपुर की विजिलेंस है।

विज्ञापन


डीआरम भवन के कर्मियों ने बताया कि विजिलेंस टीम ने ठेकेदारों और अनधिकृत व्यक्तियों को भवन से बाहर कर दिया। दोपहर में पहुंची टीम इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी के चेंबर में पहुंची। अन्य कर्मियों को दरवाजे के बाहर कर दिया गया। पुराने रिकॉर्ड, फाइल और टेंडर के बारे में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप में लखनऊ जेल में बंद सीनियर डीईएन-टू सत्यम कुमार सिंह पटेल के करीबियों पर विजिलेंस की खास नजर है। कर्मचारियों ने बताया कि मामले में विजिलेंस की निगाह एक रेल अधिकारी पर भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed