{"_id":"693c720f929e819822008961","slug":"railway-board-member-learns-about-the-facilities-at-banaras-station-varanasi-news-c-20-vns1056-1218878-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य ने जानी सुविधाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य ने जानी सुविधाओं की हकीकत
विज्ञापन
पार्किंग सीमित कर यात्रियों के लिए बनाया जाएगा होल्डिंग एरिया
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों के संचालन सहित अन्य सुविधाएं देखीं। बहुविषयक प्रशिक्षण केंद्र, क्रू लॉबी के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर पहले प्रवेश द्वार और प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर कार्यालयों का निरीक्षण किया। रेल राजस्व बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाने को अधिकारियों से कहा। सेकेंड एंट्री में सामान्य यात्री हॉल में टिकट काउंटरों, जन सहयोग काउंटर, एटीवीएम को भी देखा। स्टेशन परिसर में नामचीन कंपनियों के आउटलेट्स आमंत्रित करने और स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधि बढ़ाने की बात कही। सदस्य परिचालन ने सेकंड एंट्री की तरफ के सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग का निरीक्षण किया। ओपन पार्किंग को सीमित कर पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाने और अनारक्षित टिकट के लिए कहा। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन और यात्री गाड़ियों में चलने वाले संविदा कर्मचारियों को क्यू आर कोड युक्त डिजिटल आइडेंटिटी कार्ड जारी करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रकाश चंद जायसवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक एसके शुक्ला मौजूद रहे।