फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Bhadau Dot Bridge will be six lane Before Signature Bridge built in varanasi

Varanasi: सिग्नेचर ब्रिज बनने से पहले रेलवे का भदऊ डॉट पुल टू से होगा सिक्स लेन, डेढ़ साल में बनाने का लक्ष्य

Mon, 05 Aug 2024 02:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

सिग्नेचर ब्रिज बनने से पहले रेलवे का भदऊ डॉट पुल टू से सिक्स लेन होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार हो गया है। सिक्स लेन बनाने का लक्ष्य डेढ़ साल है।काम शुरू होने से पहले ट्रेनों और नीचे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Railway Bhadau Dot Bridge will be six lane Before Signature Bridge built in varanasi
सिक्स लेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय पुल राजघाट को जोड़ने वाला रेलवे का भदऊ डॉट पुल टू लेन से सिक्स लेन किया जाएगा। इसे डेढ़ साल में बनाने का लक्ष्य है। यह काम सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण से पहले पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


भदऊ डॉट पुल के नीचे से वाहन और ऊपर से काशी-कैंट रेलवे ट्रैक से ट्रेनें गुजरती हैं। काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार के दौरान रेलवे ट्रैक का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म की लंबाई डॉट पुल तक की जा रही है। अभी सिर्फ रेलवे ट्रैक है। रेल अधिकारियों के अनुसार, सिग्नेचर ब्रिज सिक्सलेन का बनेगा। ऊपर सिक्सलेन सड़क और नीचे रेलवे ट्रैक चार लेन का होगा।
विज्ञापन


इसी हिसाब से भदऊ डॉट पुल को भी सिक्स लेन किया जा रहा है। इसका सर्वे पूरा हो गया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार है। सिक्स लेन के लिए रेलवे की अनुपयोगी जमीन इस्तेमाल में लाई जाएगी। इंजीनियरिंग टीम ने रिपोर्ट भी तैयार की है। काम शुरू होने से पहले ट्रेनों और नीचे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करने की योजना पर मंथन चल रहा है। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि रेलवे डॉट पुल की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से मिलेगी मुक्ति
भदऊ डॉट पुल के नीचे हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इस बीच दोनों तरफ से जाम लगता है। वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सिक्सलेन होने के बाद जाम और जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। वाहन रफ्तार भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed