फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rail passenger died in tapti ganga express with no any help

चलती ट्रेन में यात्री ने तड़प कर तोड़ा दम, इलाज के लिए लगाता रहा गुहार पर किसी ने नहीं सुनी

Thu, 20 Jul 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 20 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
rail passenger died in tapti ganga express with no any help
सूरत से झारखंड घर जा रहे एक यात्री ने ताप्तीगंगा एक्सप्रेस की एक बोगी में बुधवार की रात इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। रेल प्रशासन की लापरवाही के चलते चचेरे भाई की मौत होते देख पास बैठा उसका भाई आंसू बहाने के सिवाय कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने गुरुवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर युवक का शव बोगी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड के पातरडीह खीरीडीह गांव निवासी रोहित 18 वर्ष पुत्र अनिल राय कुछ महीने पहले सूरत कमाने के लिए गया था।
विज्ञापन


वह एक साड़ी कंपनी में कार्य करता था। बुधवार को ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से अपने चचेरे भाई पंकजराम के साथ घर आ रहा था।  स्टेशन से ट्रेन खुलने के करीब चार घंटा बाद उसे अचानक उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई के बीमार होने की जानकारी होने पर पंकज राम ने मामले से एस-10 की बोगी में पहुंचे एक टीटी को अवगत कराया। जानकारी होने पर टीटी ने गार्ड को एक यात्री के बीमार होने की सूचना दी।

इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो एक महिला डाक्टर उसे देखने आई लेकिन उसने बगैर देखे ही उसे आगे के लिए रवाना कर दिया। कहा कि यहां कोई सुविधा नहीं है इसलिए उसे दूसरे स्टेशन के डाक्टरों को बुला कर इलाज करा लेना। इलाज नहीं किए जाने के चलते रोहित की हालत धीरे धीरे बिगड़ती गई।

भाई की हालत देख चचेरा भाई रेल कर्मियों से इलाज के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचते पहुंचते रोहित ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बोगी से रोहित का शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed