{"_id":"5fe082b48ebc3e3d445e5d30","slug":"rail-neer-not-being-sold-at-mandwadih-railway-station-railway-reply-on-twitter-s-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर नहीं बिक रहा रेल नीर, ट्विटर पर यात्री की शिकायत पर रेलवे का आया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर नहीं बिक रहा रेल नीर, ट्विटर पर यात्री की शिकायत पर रेलवे का आया जवाब
Mon, 21 Dec 2020 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
पानी की बोतल।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन पर इन दिनों रेल नीर की बजाय निजी कंपनियों के पानी बंद बोतल की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। वहीं यात्रियों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। एक यात्री ने इसकी शिकायत ट्वीट के जरिए रेलवे बोर्ड से की है। जिस पर रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम से यात्री की समस्या के निदान को निर्देशित किया।
विज्ञापन
दरअसल, यात्री अंबरीश कुमार तिवारी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक स्थित खानपान स्टॉल के बाहर रखी निजी कंपनी ब्रांड के पानी बोतल की तस्वीरें भी रेलवे अधिकारियों को भेजी है। शिकायत में लिखा कि 15 रुपये पानी बंद बोतल की बजाय यात्रियों से वेंडर 20 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने यात्री को भरोसा दिलाया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। समय-समय पर रेलवे स्टेशन के खानपान स्टालों का निरीक्षण किया जाता है और खामियों, शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीनियर डीसीएम ने तुरंत वाणिज्यिक अधिकारियों को जांच पड़ताल के लिए स्टेशन भी भेजा। अधिकारियों ने समस्त खानपान स्टालों को निर्देशित किया कि रेल नीर की बजाय अन्य ब्रांड के पानी बोतल की बिक्री न हो। वहीं कुछ स्टाल संचालकों का कहना है कि इधर कुछ दिनों से रेल नीर की आवक कम है।