{"_id":"58a72d0c4f1c1b815fd841ed","slug":"rail-admistarion-confirm-that-food-of-rajdhani-express-is-lossy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में बिगड़ी थी तबीयत, रेल प्रशासन ने माना खाने में थी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस में बिगड़ी थी तबीयत, रेल प्रशासन ने माना खाने में थी खराबी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन ने भी माना की गुरुवार को दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को जो खाना दिया गया था वह खराब था। कैंट स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों से फीडबैक के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी है, उसमें दिल्ली बेस किचन के खाने में गड़बड़ी बताई गई है।
खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ट्रेन में खाना खाने के बाद कई यात्रियों की तबीयत खराब होने को लेकर मंत्रालय और मुख्यालय गंभीर है। सैंपल की जांच और यात्रियों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में खाना खाकर बी-3 व बी-4 में कई बच्चों और यात्रियों की तबीयत खराब हो गई थी। यात्रियों ने हंगामा किया था। शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर भी मानकों की अनदेखी
कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर मौजूद फूड एक्सप्रेस और आईआरसीटीसी के जन आहार में भी भोजन तैयार करने के दौरान मानकों का ख्याल नहीं रखा जाता है। जबकि फूड एक्सप्रेस मुख्य खानपान निरीक्षक कार्यालय से सटा है।
जिस जगह खाना बनता है, आसपास गंदगी पड़ी रहती है। आटा गूथने और सब्जी काटने की जगह पर गंदगी रहती है। काम करने वाले लोग सफाई का ध्यान नहीं देते। यही हाल जनआहार का है।