फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raids in search of those who tried to spoil the atmosphere by sloganeering and stone pelting

Varanasi News: नारेबाजी और पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तलाश में दबिश

Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Raids in search of those who tried to spoil the atmosphere by sloganeering and stone pelting
नारेबाजी और पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तलाश में दबिश
विज्ञापन

- दशाश्वमेध थाने में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया है मुकदमा, आठ आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। मदनपुरा-देवनाथपुरा इलाके में शनिवार की रात धार्मिक नारेबाजी, गालीगलौज और पथराव कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस घटना से संबंधित दोनों पक्ष के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में रविवार को दोनों पक्ष के चार-चार लोगों को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया था।


दशाश्वमेध थाने में रविवार की सुबह मदनपुरा निवासी जुनैद अहमद की तहरीर पर 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष के देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत शास्त्री व बंगाली टोला के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी की तहरीर पर हजारों अज्ञात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ही पक्षों का एक-दूसरे पर धार्मिक नारेबाजी, पथराव और मारपीट का आरोप है। उधर, इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed