फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raiders reward of five thousand

हमलावरों पर पांच हजार का इनाम

Sat, 04 Feb 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के न्यू हॉस्टल में शुक्रवार को पुलिस की औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्रावास का एक-एक कमरा खंगाला। बाहरी मिले दो छात्रों को हिदायत देकर छोड़ा गया। छात्रों से कहा गया कि अब रात में औचक छापेमारी की जाएगी। इस दौरान किसी कमरे में कोई बाहरी मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान पुलिस को हॉस्टल से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। वहीं, सर्वेश को गोली मारने के आरोपी अनुपम सिंह और अतुल सिंह पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

 


यूपी कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बीते सोमवार को सर्वेश राज सिंह को पूर्व महामंत्री और निष्कासित छात्र अनुपम नागवंशी ने गोली मार दी थी। वो अतुल सिंह की बाइक पर बैठकर आया था। पुलिस ने अनुपम और अतुल की तलाश में चंदौली, मिर्जापुर से लगायत बिहार तक छापेमारी की लेकिन दोनों का पता नहीं लग सका। उनके यूपी कॉलेज परिसर में छिपे होने की आशंका पर छापेमारी करने पहुंचे सीओ कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए शिवपुर पुलिस के आवेदन पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। यदि दोनोें गिरफ्त में नहीं आए तो आगामी दो से तीन दिन में कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अनुपम और अतुल के सहयोगी के रूप में पांच लोग चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने गोलीकांड के बाद दोनों को भागने में मदद की थी। उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed