फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid on shops, three ticket brokers arrested

Varanasi News: दुकानों पर मारा छापा, तीन टिकट दलाल गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raid on shops, three ticket brokers arrested
शाहगंज।रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर ने अभियान चलाकर रविवार को तीन टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में चालान किया।
विज्ञापन


रेलवे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर के मुताबिक रविवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार स्थित अवैध ई टिकट दलाली में लिप्त मोहम्मद इब्राहिम पुत्र नौशाद आलम की दुकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। मौके से 9 ई-टिकट बरामद किया, जिसकी कीमत 48488 रुपये है। साथ ही टिकट बनाने में प्रयुक्त मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया। वहीं गुरैनी स्थित अल अहनफ टूर एंड ट्रेवल्स नाम की दुकान पर छापा मारकर अब्दुल सुभान पुत्र अब्दुल रुऊफ को गिरफ्तार किया। मौके से 23682 रुपये के 10 ई-टिकट समेत एक मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। इस दौरान रेलवे आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रभु नारायण सिंह, कांस्टेबल जनार्दन यादव, अंजलि धीमान मौजूद रहे। उधर, जंघई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने दुकान पर छापा मारकर टिकट दलाल शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच अवैध ई-टिकट बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed