{"_id":"5c04c2b2bdec224146724745","slug":"raid-in-varanasi-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जिला जेल में आकस्मिक छापा, छापेमारी से बंदियों के साथ जेल कर्मियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जिला जेल में आकस्मिक छापा, छापेमारी से बंदियों के साथ जेल कर्मियों में हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जेल का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार की देर रात वाराणसी सहित प्रदेश के कई अन्य जिला जेलों में आकस्मिक छापामारी की गई। अचानक हुई छापामारी के चलते कैदियों में हड़कंप मच गया। जेलों के बैरकों में सघन तलाशी ली गई। एडीजी जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल इलाहाबाद बीआर वर्मा के नेतृव में आई टास्क फोर्स ने वाराणसी जिला कारागार में छापेमारी की।
लगभग तीन घंटे के निरीक्षण के दौरान जेल के शौचालय के पास से दो मोबाइल और कुछ बंदियों के पास से रुपये बरामद हुए। इसे लेकर टास्क फोर्स के सदस्यों ने नाराजगी जताई और जेलर को इस पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा। इस छापेमारी के लिए टास्क फोर्स ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क नही किया था।
रात 12:30 बजे तक टास्क फोर्स के सदस्य जिला जेल के भीतर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रायबरेली जेल में बंद बंदियों के शराब पीने के वीडियो के वायरल होने के मद्देनजर की गई है। टास्क फोर्स में शामिल सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट एडीजी जेल को भेजी जाएगी।