फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid conducted on a firecracker warehouse in Varanasi illegal firecrackers seized

वाराणसी: अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, दस कुंतल माल बरामद; सिगरा का राजेश गुप्ता गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 10:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 10:52 PM IST
सार

सारनाथ के पैगंबरपुर में हुए मकान विस्फोट के बाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गोला दीनानाथ में दो मकानों पर छापा मारकर करीब दस कुंतल आतिशबाजी बनाने की सामग्री बरामद की। कारोबारी राजेश गुप्ता उर्फ राजू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जड़ी-बूटी कारोबार की आड़ में पटाखा सामग्री मंगाकर आसपास के जिलों के कारोबारियों को बेचने की आशंका है।

विज्ञापन
Raid conducted on a firecracker warehouse in Varanasi illegal firecrackers seized
वाराणसी, अवैध पटाखे, पटाखा गोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सारनाथ के पैगंबरपुर में मकान में हुए भीषण विस्फोट के बाद कोतवाली पुलिस ने आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार रात गोला दीनानाथ इलाके में दो मकानों पर छापेमारी कर करीब दस कुंतल कच्ची आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई। मौके से कारोबारी राजेश गुप्ता उर्फ राजू को हिरासत में लिया गया है। बरामद सामग्री की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे मकानों से बाहर निकालने और थाने पहुंचाने के लिए करीब 25 मजदूर लगाने पड़े। रात 11:40 बजे तक पुलिस सामग्री जब्त करने की कार्रवाई में जुटी रही।


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह को सूचना मिली थी कि गोला दीनानाथ क्षेत्र में बम और आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों मकानों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ।
विज्ञापन


बेरियम, सल्फर और पोटैशियम समेत कई सामग्री मिली
पुलिस के अनुसार, दोनों मकानों से बेरियम, कार्बोनेट, सल्फर, पोटैशियम, चारकोल, पेपर, क्रैकर और अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है। पुलिस बरामद सामग्री को जब्त कर थाने ले गई। सामग्री की प्रकृति और इस्तेमाल की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि मूल रूप से चेतगंज क्षेत्र का रहने वाला राजेश गुप्ता उर्फ राजू गोला दीनानाथ में जड़ी-बूटी का कारोबार करता है। उसके गोला दीनानाथ के अलावा चेतगंज और सिगरा में भी मकान बताए गए हैं। पुलिस इन सभी स्थानों और वहां रखी सामग्री के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Trending Videos

Raid conducted on a firecracker warehouse in Varanasi illegal firecrackers seized
वाराणसी, अवैध पटाखे, पटाखा गोदाम - फोटो : अमर उजाला

जड़ी-बूटी कारोबार की आड़ में पटाखा सामग्री बेचने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजेश गुप्ता कथित तौर पर जड़ी-बूटी कारोबार की आड़ में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मंगवाकर बनारस और आसपास के जिलों के छोटे कारोबारियों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री चेन्नई से मंगाई जाती थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सामग्री किन लोगों को बेची जाती थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। बरामदगी के स्रोत और इसके भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

पैगंबरपुर विस्फोट के बाद बढ़ी निगरानी
सारनाथ के पैगंबरपुर में मकान में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण को लेकर निगरानी बढ़ाई है। इसी क्रम में गोला दीनानाथ में हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब बरामद सामग्री और उसके इस्तेमाल से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed