बनारस में राहुल गांधी का बड़ा हमला, गंगा मां से सौदा करते हैं पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे पिंडरा में आज प्रधानमंत्री पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार देने वादा पूरा नहीं किया।
राहुल ने कहा कि मोदी ने विजय माल्या के 1200 करोड़ माफ किए लेकिन किसानों और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनी तो हम युवाओं को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये देंगे।
राहुल ने कहा कि मोदीजी केवल गंगा माँ से वायदे ही नहीं करते, बल्कि गंगा मां से सौदा भी करते हैं और कहते हैं कि पहले वोट दो तब काम करेंगे।
'मोदीजी केवल गंगा माँ से वायदे ही नहीं करते, बल्कि गंगा माँ से सौदा भी करते हैं- कहते हैं कि पहले वोट दो तब काम करेगें!' वाराणसी pic.twitter.com/9C6WQCbcIG
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 2, 2017
राहुल ने सवाल किया, मोदीजी ने कहा था कि अगर मुझे प्रधानमंत्री बना दिया तो यह 56 इंच की छाती हर साल दो करोड़ युवाओं को रोज़गार देगी, इस वायदे का क्या हुआ ? राहुल ने कहा कि आज भीड़ में युवा दिखाई दे रहे हैं। आपसे सवाल है मेरा। यूपी और हिंदुस्तान में युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या क्या है ? जवाब मिला रोजगार।
'मोदी ने माल्या के 1200 करोड़ माफ किए, हम युवाओं को 20 लाख देंगे'
राहुल गांधी ने ने सवाल किया कि 50 अमीर परिवारों को मोदी जी ने एक लाख 40 हजार करोड़ दिया लेकिन किसानों को क्या दिया। राहुल ने कहा कि मोदी जी के चेहरे से मुस्कराहट गायब हो गई है। इसका मतलब है कि हमारी सरकार बन रही है।
वादा किया कि हमारी सरकार बनने पर हम किसानों और मजदूरों की मदद करेंगे। मिर्जापुर में छोटी-छोटी फैक्ट्रीयां हैं, हम युवाओं के पास जाएंगे और उन्हें लोन देंगे।
मोदी ने विजय माल्या के 1200 करोड़ रुपये माफ किए लेकिन किसानों का एक रुपया भी नहीं। हम गरीब युवाओं को 20 लाख रुपया देंगे ताकि वो स्वरोजगार कर सकें। हमारी बस इतनी शर्त होगी उन फैक्ट्रीयों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले।
राहुल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को दुनिया की फैक्ट्री बनाना चाहता हूं। मैंने खाट सभा में कई किसानों से बात की । सबने कहा कि हमारे कर्ज माफ किए जाएं।
बनारस से किया वादा अब पूरा नहीं हुआ
कहा कि गंगा मां हम सबकी है। मोदी जी रिश्ता बनाते हैं। मोदी जी ने बनारस से कहा कि मैं आपका बेटा हूं, गंगा मेरी मां है। राहुल ने सवाल किया कि गंगा मां को केवल गुजरात का बेटा मिला था। राहुल ने कहा कि मोदी ने गंगा से शर्त रखी पहले प्रधानमंत्री बनाओ फिर आपको साफ करुंगा लेकिन अब तक नहीं किया।
मोदी ने बनारस को क्योटो बनाने, रिंग रोड बनाने, गंगा में लग्जरी जहाज चलाने का वादा किया लेकिन कुछ भी पूरा नहीं किया। कहा कि फिल्म में आमतौर पर शाहरुख, दीपिका आदि होते हैं लेकिन पीएम मोदी की फिल्म में वहीं सबकुछ वही हैं।
मोदी जी गब्बर की तरह आठ नवंबर को खड़े होते हैं और कहते है कि जो आपके खाते में पैसा है, उसे हमें दे दो। राहुल ने कहा कि 94 प्रतिशत कालाधन स्विस बैंक, जमीन और सोने में है। उनका कुछ नहीं हुआ।
बता दें कि पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।