{"_id":"5b574d104f1c1b44748b6960","slug":"rahul-gandhi-may-be-come-varanasi-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में बनारस आ सकते हैं राहुल गांधी, युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ेगी अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में बनारस आ सकते हैं राहुल गांधी, युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ेगी अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगामी 29 जुलाई से युवा कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। इसकी शुरुआत वाराणसी के मैदागिन स्थित राजीव चौक से हस्ताक्षर अभियान के साथ होगी। 10 अगस्त तक आंदोलन को वृहद रूप दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आने की संभावना है।
यह जानकारी प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने दी। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव ने कहा कि आठ बिंदुओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। विश्वनाथ कॉरिडोर के खिलाफ उत्पीड़न, मोदी के चार साल में लोकार्पित योजनाओं में धांधली, ह्दय योजना की जांच, ध्वस्त सीवर के चलते दूषित पेयजल आपूर्ति, भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां के परिवार को दिए गए आश्वासन, अस्पतालों की दुर्व्यवस्था, मां गंगा से छलावा, चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे में ठेकेदार के नाम के खुलासे के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि एक बूथ पर टेन यूथ बनाया जा रहा है। टेन यूथ अपने परिवार के तकरीबन 50 वोट दिलाएंगे। एक विधानसभा में 283 बूथ होते हैं। इस हिसाब से 14150 वोट तय है। महानगर अध्यक्ष ओमशंकर शुक्ल ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को उजागर करके सरकार की युवा विरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे।