यूपी में राहुल गांधी-अखिलेश यादव करण-अर्जुन की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में शिवपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आनंद मोहन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सियासी गठजोड़ को करण-अर्जुन की जोड़ी करार दिया है। आनंद मोहन ने फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास करण और अर्जुन का साथ।
बता दें कि 1995 में आई एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म करण-अर्जुन में अभिनेता सलमान खान करण बने थे और शाहरुख खान ने अर्जुन का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में दुर्जन सिंह बने अभिनेता अमरीश पुरी ने करण और अर्जुन के पिता की हत्या कर दी थी और उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। करण-अर्जुन ने ठाकुर दुर्जन सिंह से अपने बाप की हत्या का बदला लिया और अपनी संपत्ति पर कब्जा हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में रोड शो करने वाले हैं। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों को खास तरजीह दी गई है। कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं।