फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Radasis will get Yatri Niwas next year in varanasi Saint Niranjan Das laid foundation stone i

Varanasi: रैदासियों को अगले साल मिलेगी यात्री निवास की सौगात, संत निरंजन दास ने सीरगोवर्धन में किया शिलान्यास

Sun, 18 Jun 2023 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 07:25 PM IST
सार

वाराणसी दौर पर पहुंचे संत गुरु रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास ने रविवार को सीरगोवर्धन में यात्री निवास का शिलान्यास किया। श्रमसाधक संत रविदास की जन्मस्थली पर बनने वाला यात्री निवास भवन 60 कमरों का होगा। 

विज्ञापन
Radasis will get Yatri Niwas next year in varanasi  Saint Niranjan Das laid foundation stone i
संत निरंजन दास ने सीरगोवर्धन में किया यात्री निवास का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमसाधक संत रविदास के जन्मोत्सव पर वाराणसी के सीरगोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को यात्री निवास की सुविधा अगले साल तक मिलने लगेगी। रविवार को संत गुरु रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास ने सीर में यात्री निवास का शिलान्यास किया तो पूरा क्षेत्र जो बोले सो निर्भय..., रविदास शक्ति अमर रहे के जयकारे से गूंज उठा।

विज्ञापन


संत रविदास की जन्मस्थली पर बनने वाला यात्री निवास भवन 60 कमरों का होगा। तीन मंजिला भवन में लगभग 2.50 करोड़ का खर्च आएगा। भवन निर्माण से पहले संत निरंजन दास ने शिलापट्ट का अनावरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश - विदेश से आए रैदासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रस्ट के सदस्य निरंजन दास चीमा ने बताया कि इस भवन के बन जाने से देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए बड़ी सहूलियत होगी। संत मंदीप दास महाराज ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि रविदास धर्म के धर्म गुरु संत निरंजन दास के कर कमलों द्वारा इस भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। सभी रविदासिया धर्म के लोगों से यह अपील करता हूं कि अधिक से अधिक मदद कर इस कार्य में पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर मंदिर जा रहे दंपती की बाइक ट्रक में भिड़ी, पत्नी के सामने पति की मौत

गुरु दीक्षा के साथ ही सीर में गूंजा...जो बोले सो निर्भय

 संत रविदास की जन्मस्थली रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय...के जयकारों से गूंज उठी। शनिवार को संत निरंजन दास ने जैसे ही संगत को नामदान दिया तो सभी ने गुरुचरणों में नमन किया। संत रविदास को पुष्प अर्पित करके रविदासिया धर्म की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प भी लिया।

सीरगोवर्धन में संत निरंजन दास ने देश के कई राज्यों से आई संगत को आशीर्वाद के साथ ही गुरुदीक्षा दी। विधि-विधान से शिष्यों को संत रविदास की शिक्षाओं के अनुसरण करने का संदेश दिया। मंदिर परिसर संत रविदास के जयकारों से गूंज रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed