{"_id":"6824d95ae500840c1e0465d8","slug":"racer-bike-lost-balance-hit-a-scooter-rider-six-people-injured-two-in-critical-condition-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रेसर बाइक का संतुलन बिगड़ा, स्कूटी सवार को मारी टक्कर, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रेसर बाइक का संतुलन बिगड़ा, स्कूटी सवार को मारी टक्कर, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
सार
तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रेसर बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और स्कूटी से जार ही दो महिलाओं से बाइक टकरा गई। घटना में छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फूलपुर थाना क्षेत्र के परसहनी चौराहे के समीप बुधवार को रात्रि 7 बजे के लगभग रेसर बाइक सवार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर में दोनों बाइक पर बैठी दो महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
बताते है कि चोलापुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी ओमप्रकाश वर्मा 28 वर्ष अपनी पत्नी शिल्पी वर्मा 26 वर्ष व बहन 18 वर्ष को स्कूटी से लेकर बाबतपुर क्षेत्र में स्थित एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। परसहनी चौराहे से थोड़ा आगे बढ़े तभी बाबतपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे रेसर बाइक पर सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ा और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे स्कूटी पर सवार दोनों महिला व पुरुष का पैर टूट गया, वही रेसर बाइक पर सवार विनोद गोंड़ 20 वर्ष व विकास पटेल 21 वर्ष निवासी मानापुर (फूलपुर) तथा हिमांशु पटेल 19 वर्ष निवासी चोलापुर के हाथ पैर में चोट आई। जिसमे बिना हेमलेट पहने विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सभी घायलों को रमईपुर स्थित जेजे अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरवस्था को देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो वाहन को कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय दरोगा सुनील यादव ने बताया कि सभी को चोटें आई है लेकिन स्कूटी चालक व रेसर बाइक चालक को हालत गम्भीर हैं।