फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question related to Surah Tal of Ballia asked in the paper

Varanasi News: पेपर में पूछा गया बलिया के सुरहा ताल से जुड़ा प्रश्न

Sun, 18 Feb 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Question related to Surah Tal of Ballia asked in the paper
बलिया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पेपर हल करते हुए अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। गणित व रिजनिंग ने सभी को उलझा दिया। हिंदी व जीके में जरूर कुछ सवाल आसान देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। कुल-मिलाकर पेपर काफी कठिन आया। साथ ही कई अभ्यर्थियों का पेपर भी छूट गया। लेकिन रोचक तथ्य है कि प्रश्नपत्र में 20 नंबर पर बलिया के सुरहा ताल से जुड़ा प्रश्न भी शामिल रहा, जिसमें पूछा गया गया था कि सुरहा ताल प्रदेश का प्रसिद्ध अभ्यारण है, जहां ठंड के दिनों में साइबेरियन पक्षी आते है। यह किस जिले में स्थित है। आप्सन के तौर पर बलिया, एटा,गोंडा और संतकबीर नगर का नाम शामिल था।
विज्ञापन

पेपर बहुत कठिन था। जबकि इससे पहले पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में आसान पेपर आया था। मैथ के सवालों ने उलझा दिया।-प्रणव कुमार, महावीर घाट
रिजनिंग व गणित का पेपर कांस्टेबल प्रवेश परीक्षा के सिलेबस से अलग था। वह पेपर दरोगा परीक्षा के लेवल का था।- किरन, पांडेयपुर।
गणित व रिजनिंग कठिन रहे, जबकि हिंदी व जीके आसान था, लेकिन इसके लिए बहुत कम समय दिया गया। -रूबी खातून, खड़सरा।
कोर्स से हटकर अलग-अलग सवाल पूछे गए। रिजनिंग व गणित बीएससी लेवल का था। जिससे हल करने कुछ परेशानी हुई।-सुलेखा, टघरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed