फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question raised on investigate in BHU teacher recruitment corruption case

बीएचयू शिक्षक नियुक्ति: जिन पर जांच की आंच, उन्हें ही दे दी गई नई जिम्मेदारी

Tue, 28 Aug 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Aug 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Question raised on investigate in BHU teacher recruitment corruption case
बीएचयू
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्तियों में हुई अनियमितता की जांच करने वालों पर ही सवाल उठने लगे हैं। कई मामलों में जांच उन शिक्षकों को सौंप दी गई है, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिनके नाम अनियमितता करने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को मामले में जांच का प्रत्यावेदन मिलने से दो महीने के भीतर निस्तारण करने को कहा गया है। 16 जुलाई को प्रत्यावेदन मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में 200 से अधिक नियुक्तियां हुई थीं। इसमें आईएमएस, विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, कला संकाय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लोगों ने आरटीआई से जानकारी मांगी। जब विश्वविद्यालय की ओर से मिले कागजातों में अनियमितता की पुष्टि होने पर राष्ट्रपति, यूजीसी समेत कई जगहों पर शिकायतें की गई थी। हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई, जिस पर 28 मई को कोर्ट ने आदेश जारी कर याचिकाकर्ताओं की ओर से प्रत्यावेदन मिलने के दो माह के भीतर कुलपति को जांच कराकर निस्तारण करने का आदेश दिया था।

सूत्रों की माने तो शिकायतकर्ताओं ने जिन शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की है, उन्हें नई जिम्मेदारियां भी दे दी गई हैं। एक प्रोफेसर को अगस्त के पहले सप्ताह में एक सेंटर का इंचार्ज बना दिया गया है। उनकी नियुक्ति प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल में हुई है। अभी वह जांच के दायरे में भी है। इस आदेश के बाद कुछ लोगों ने कुलपति से मिलकर इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी।


कुलपति प्रो. राकेश भटनागर का कहना है कि इंटरनल क्वालिटी एश्यारेंस सेल (आईक्यूएसी) की देखरेख में नियुक्तियों में अनियमितताओं की जांच पारदर्शिता से कराई जा रही है। तय समय से जांच पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed