फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Queens College teachers created awareness for voting through music

Varanasi News: क्वींस कॉलेज की शिक्षिकाओं ने संगीत से किया मतदान के लिए जागरूक

Mon, 20 May 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Queens College teachers created awareness for voting through music
वाराणसी। राजकीय क्वींस इंटर कालेज की शिक्षिकाओं ने रविवार को अस्सी घाट पर ‘काशी करेगा मतदान’ के अंतर्गत गीत-संगीत के जरिये लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका और शास्त्रीय गायिका नेहा सिंह के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। गीत ऐ देश के प्रिय मतदाता, है कहना यही हमारा, करना मतदान जरूरी, है पहला फर्ज तुम्हारा... और चुनाव का पर्व, देश का गर्व, एक जून को काशी करेगा मतदान थीम पर गायन से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान एक महादान है, राष्ट्र का सम्मान है। मौके पर उप प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश राय, अवनिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed