फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   QS World Ranking Out of 9 parameters IIT Bombay ahead in 7 and BHU ahead in two

IIT BHU: आईआईटी बॉम्बे से दो पैरामीटर में आगे निकला बीएचयू, 7 में पीछे, रिसर्च में देश का 5वां टॉप संस्थान

Sun, 16 Mar 2025 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 16 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में बीएचयू आईआईटी बॉम्बे से दो पैरामीटर में आगे निकला। 7 में पीछे रहा तो रिसर्च में देश का 5वां टॉप संस्थान रहा। वहीं आईआईटी बीएचयू को देश में 12वीं रैंक मिली।  

विज्ञापन
QS World Ranking Out of 9 parameters IIT Bombay ahead in 7 and BHU ahead in two
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में छात्रों की संख्या आईआईटी बॉम्बे के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा है, लेकिन शैक्षणिक प्रतिष्ठा करीब साढ़े 4 गुना नीचे है। एंप्लॉयर रेप्यूटेशन 10 गुना और प्रति फैकल्टी रिसर्च 9 गुना कम है। तीन दिन पहले जारी क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी-बॉम्बे भारत का टॉप संस्थान है, जबकि बीएचयू 35वें स्थान पर है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के 9 पैरामीटर्स में बॉम्बे 7 में आगे और बीएचयू दो में आगे है।

विज्ञापन


बीएचयू की विश्व रैंकिंग 1000-1200 रेंज में है, जबकि आईआईटी-बॉम्बे दुनिया का 118वां बेस्ट संस्थान है। बीएचयू में कुल 29,466 और आईआईटी-बॉम्बे में 13,073 छात्र हैं। इसलिए पैरामीटर्स में ये अंतर आना स्वाभाविक है। इस ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, रिसर्च क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू देश का 5वां और यूपी का बेस्ट संस्थान बन गया है।
विज्ञापन


हर एक फैकल्टी पर साइटेशन (देश-विदेश में हुए शोधों में शामिल प्रोफेसर) 95 है। यहां से ज्यादा अन्ना यूनिवर्सिटी का 100 अंक, आईआईएससी का स्कोर 99.9, आईआईटी गुवाहाटी का 97.6 अंक और आईआईटी इंदाैर को 95.6 अंक मिले हैं। ओवरऑल में आईआईटी बीएचयू को भारत में 12वां रैंक, जबकि प्रादेशिक स्तर पर दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मामले में आईआईटी बॉम्बे से ऊपर है बीएचयू

इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क के मामले में बीएचयू भारत के टॉप संस्थान आईआईटी बॉम्बे से 4 अंक ऊपर है। इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो भी 0.4 अंक ज्यादा है। जबकि इंटरनेशनल फैकल्टी रेशियो साढ़े गुना कम और फैकल्टी स्टूडेंट रेशियो 2 अंक पीछे है।

यूपी में पांचवां स्थान
यूपी में बीएचयू से ऊपर आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, एएमयू और एमिटी यूनिवर्सिटी के बाद बीएचयू का स्थान है। हालांकि, सभी बीएचयू सहित एएमयू और एमिटी यूनिवर्सिटी तीनों की ही रैंक रेंज 1000-1200 सीरीज के बीच में है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग की सूची में बीएचयू को देश में 35वां स्थान दिया गया है।

शिक्षक-छात्र अनुपात में बीएचयू का स्कोर 4 गुना ज्यादा

एक ही कैंपस में आईआईटी और बीएचयू की रैंकिंग पैरामीटर्स में काफी फर्क है। शैक्षणिक प्रतिष्ठा में आईआईटी, बीएचयू से ढाई गुना पीछे है। एंप्लाॅयमेंट आउटकम यानी कि नौकरी में दो अंक कम और एंप्लॉयर रेपुटेशन 3 अंक नीचे है। शिक्षक-छात्र अनुपात में बीएचयू का स्कोर 4 गुना ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क में बीएचयू के मुकाबले आधे नंबर मिले हैं। जेएनयू, डीयू, बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू का रिसर्च आउटपुट बहुत उच्च है।

बीएचयू का स्कोर
बीएचयू में कुल शिक्षक - 1,768
अंतरराष्ट्रीय छात्र - 449
शैक्षणिक प्रतिष्ठा 13.5,
एक फैकल्टी पर साइटेशन 9
एंप्लॉयमेंट आउटकम - 8.8
एंपलॉयर रेपुटेशन - 8
शिक्षक छात्र अनुपात - 12.4
अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर अनुपात - 1.2
अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क - 56.4
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात - 1.7
सस्टनेबिलिटी - 2.7

आईआईटी-बीएचयू का स्कोर

छात्रों की संख्या - 7,929
शिक्षक - 353
अंतरराष्ट्रीय छात्र - 21
शैक्षणिक प्रतिष्ठा - 5.5
एक फैकल्टी पर साइटेशन 95
एंप्लॉयमेंट आउटकम - 6.5
एंपलॉयर रेपुटेशन - 5.9
शिक्षक छात्र अनुपात - 3.9
अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर अनुपात 1.4
अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क - 24.5
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात - 1.1
सस्टनेबिलिटी - 10.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed