फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   qatar dispute makes trouble for indians

इस ईद मुश्किल होगी घरवालों की दीद, जानिए क्या है कारण

Wed, 07 Jun 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
qatar dispute makes trouble for indians
ईद का जश्न
दूर  देशों में नौकरी करने गए लोगों के लिए इस ईद में घर वालों की दीद मुश्किल होगी। कतर में मेहनत-मजदूरी के लिए गए पूर्वांचल के हजारों लोगों की ईद पर घर वापसी पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन की ओर से कतर के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ने और किसी तरह का संपर्क न रखने के कारण उनकी वापसी का खर्च करीब तीन गुना बढ़ गया है। ऐसे में अब उनके लिए न सिर्फ त्योहार मनाना मुश्किल होगा बल्कि उनकी वापसी की राह भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


घरवालों की जो फिक्र बढ़ी वो अलग। फिर चाहे वो लोहता मंगलपुर के रहने वाले तबरेज का परिवार हो या फिर कोटवां के रहने वाले बबलू खान का। 
पूर्वांचल के दस हजार से अधिक लोग सऊदी, ओमान, कतर और कुवैत में रोजगार कर रहे हैं। इनमें से करीब 20 फीसदी लोग कतर में हैं।

खाड़ी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के चलते वहां आने-जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई हैं। इससे फ्लाइट्स का किराया भी अचानक तीन गुना हो गया है। पहले जहां कतर से भारत की फ्लाइट की टिकट 12000 रुपये में थी, बढ़कर तीस हजार तक चली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर एडवाइजर सुधांशु सक्सेना बताते हैं कि कतर एयरलाइंस की फ्लाइट्स दूसरे एयरलाइंस से काफी सस्ती होती थीं।
चूंकि रमजान चल रहा है। इस वक्त लोग ईद मनाने के लिए लोग अपने घर लौटते हैं।

ईद की तैयारियों के लिए जहां रमजान महीने में खर्च अन्य महीनों की बनिस्बत तीन से चार गुना बढ़ जाता है। पैसे भेजने में दिक्कत जो होगी जो अलग, ऐसे में घर लौटने के लिए वे अतिरिक्त टिकट का खर्च कैसे उठाएंगे, ये उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। 

आखिर कतर पर क्यों लगा प्रतिबंध

qatar dispute makes trouble for indians
qatar airways
मालवीय सेंटर फॉर पीस रिसर्च, बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एमके मिश्रा ने कहा कि  ईरान को नीचा दिखाने के लिए सऊदी अरब व दूसरे देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में कतर पर प्रतिबंध लगाया है। फिलहाल इससे भारत पर असर नहीं पड़ेगा। कतर भारत में काफी निवेश कर रहा है। अब कतर भारत के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed