{"_id":"662b9d74a771b51f17090923","slug":"pwd-hammer-the-temple-in-varanasi-anger-people-officer-backfooted-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: PWD ने मंदिर पर चलाया हथौड़ा, लोगों का आक्रोश देख अधिकारी बैकफुट, थाने पर चली पंचायत; फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: PWD ने मंदिर पर चलाया हथौड़ा, लोगों का आक्रोश देख अधिकारी बैकफुट, थाने पर चली पंचायत; फिर...
Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
सार
Varanasi News: नाराज क्षेत्रीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंदिर के लिए कहीं स्थान नहीं दिया। उसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए बगैर ही अचानक प्राचीन मंदिर को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी मौके पर पहुंच मंदिर को तोड़ दिये। साथ ही उसमें पड़े शिवलिंग को हटाकर ट्रॉली से लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
मंदिर में तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर मार्ग पर स्थित प्रचीन मंदिर की मूर्तियों को तोड़े जाने और नंदी को ट्रॉली पर लेकर जाने से नाराज क्षेत्रीय जनता ने पांडेयपुर मुख्य मार्ग को चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया, ताकि आवागमन बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के साथ ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ थाने पर बातचीत कर रास्ता निकाला गया। शनिवार को क्षेत्रीय लोगों की बैठक के बाद मंदिर में भगवान की मूर्तियों को जगह और मंदिर बनाने की बात पर सहमति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यह है मामला
लालपुर थाना के चौकी लालपुर अंतर्गत रोड चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बिना किसी की जानकारी के ही लालपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ दिया।