{"_id":"5abbb0074f1c1bdd298b45f7","slug":"put-pistol-in-mouth-and-says-that-if-your-sister-dont-marry-me-then-i-will-kill-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में पिस्टल डाल कर बोला, अपनी बहन से नहीं कराई मेरी शादी तो याद रखना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में पिस्टल डाल कर बोला, अपनी बहन से नहीं कराई मेरी शादी तो याद रखना...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
बहन से शादी के लिए भाई के मुंह में डाल दी पिस्टल
- फोटो : demo
विज्ञापन
वाराणसी की एक युवती से शादी करने के लिए असलहे के बल पर उसके भाई को अगवा कर प्रेमी द्वारा मारने-पीटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मंगलवार की रात जैतपुरा थाने में आदमपुर के सैयद ईशान, दोषीपुरा के राशिद और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
जैतपुरा थाना अंतर्गत काजीसादुल्लापुरा निवासी युवक ने बताया कि चौक में उसकी साड़ी की दुकान है। दुकान से बाइक से घर जाते समय दोषीपुरा में जीटी रोड के समीप सैयद ईशान, राशिद और दो अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद राशिद ने उसके कान पर पिस्टल सटाकर कार में बैठा लिया।
चारों उसे सातो महुआ स्थित राशिद के बगीचे में ले गए। युवक का आरोप है कि राशिद ने मुंह में पिस्टल डाल कर कहा मैं तुम्हारी बहन से प्यार करता हूं। यदि उसकी शादी मुझसे नहीं हुई तो युवक और उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद युवक से जबरन सुसाइड नोट लिखवाने की कोशिश की गई और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बहन का मोबाइल नंबर लेकर सभी चले गए। युवक ने बताया कि मामले को लेकर थाने का चक्कर काटने के बाद एसएसपी कार्यालय गया तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज हुआ।