{"_id":"5af033ed4f1c1b3b0a8b8b81","slug":"purvanchals-stadium-will-be-associate-with-khelo-india-yojna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खेलो इंडिया' से जुड़ेंगे पूर्वांचल के सभी स्टेडियम, वाराणसी बनेगा स्पोर्ट्स हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेलो इंडिया' से जुड़ेंगे पूर्वांचल के सभी स्टेडियम, वाराणसी बनेगा स्पोर्ट्स हब
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वांचल के स्टेडियम अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों को अब देश भर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। खेल विभाग ने वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली को स्पोर्ट्स हब बनाने की तैयारी कर ली है।
वाराणसी समेत तीनों जिलों को खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे स्टेडियम में साल भर अलग-अलग खेलों का आयोजन होता रहेगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। मई के मध्य में सभी के लिए टेंडर की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत सिगरा स्टेडियम को क्रिकेट और लालपुर को फुटबाल की प्रतियोगिताओं के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए लाकर की सुविधा, मुख्य भवन का अपग्रेडेशन, वाहन स्टैंड, आरओ प्लांट, अतिथि गृह, कबड्डी व बाक्सिंग रिंग पर जाली लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर जागिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्रिकेट पिच, दर्शक दीर्घा, अतिथि गृह और खिलाड़ियों के लिए आवासीय व्यवस्था के अलावा अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। लालपुर स्टेडियम में फुटबाल का मैदान और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
खेल राज्य मंत्री के निर्देश बाद सिगरा स्टेडियम में अपग्रेेडेशन कार्य की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, गाजीपुर में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चंदौली में भी स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है और उस पर काम भी मई के अंत तक शुरू हो जाएगा।

क्या है खेलो इंडिया प्रोजेक्ट
खेलो इंडिया
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्र ने कहा कि राज्य मंत्री के निर्देशानुसार स्टेडियम में दो दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाना है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को ठहरने के लिए 56 बेड का आवासीय भवन का निर्माण, तीन क्रिकेट पिच व एक प्रैक्टिस पिच और लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तरह ही आम लोगों व खिलाड़ियों के लिए जागिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिया गया है।
खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए सरकार देश में खेल का माहौल बदलना चाहती है। इसके तहत हर साल देश भर से एक हजार मेधावी खिलाड़ियों का चयन करना केंद्र का मकसद है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और खेलों काइंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।