फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal's first sports city center to be built near Nadesar Pond.

Varanasi News: नदेसर तालाब के पास बनेगा पूर्वांचल का पहला स्पोर्ट्स सिटी सेंटर

Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal's first sports city center to be built near Nadesar Pond.
वाराणसी में पूर्वांचल का पहला “स्पोर्ट्स सिटी सेंटर” का - फोटो : यथार्थ मिश्रा
वाराणसी। प्रदेश सरकार वाराणसी में पूर्वांचल का पहला स्पोर्ट्स सिटी सेंटर विकसित कर रही है। यह आधुनिक केंद्र नदेसर तालाब के पास बनेगा। यहां लोग अपने पसंदीदा खेलों के लिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग कर सकेंगे। यह केंद्र फिटनेस, मनोरंजन और प्रकृति का विशेष संगम होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट्स एक्टिविटी जोन में विभिन्न खेल गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें पिकल बॉल, लॉन टेनिस, बॉक्स क्रिकेट और स्केटिंग शामिल हैं। योगाभ्यास के लिए भी विशेष स्थान निर्धारित किया जाएगा। पूरा परिसर दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने जानकारी दी कि इस स्पोर्ट्स सेंटर की एक खास विशेषता ऑनलाइन प्री-बुकिंग होगी। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा खेल के लिए स्लॉट की ऑनलाइन प्री-बुकिंग कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और खेलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इनसेट
नदेसर तालाब में बोटिंग की सुविधा
सुविधाएं और प्राकृतिक सौंदर्य प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह स्थान बेहद विशेष होगा। नदेसर तालाब में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। आकर्षक फाउंटेन और हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को सुकून और आनंद का सुखद अनुभव देगा। यहां आधुनिक फूड ट्रक और फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे। ब्रेकफास्ट मिक्स और स्प्राउट जैसे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन कैफे में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर -
स्थानीय रोजगार और स्वस्थ जीवनशैली इस स्पोर्ट्स सिटी सेंटर की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्यवर्धक कैफे और अन्य सुविधाओं के संचालन से कई लोगों को काम मिलेगा। यह केंद्र क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed