फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal university student accident at gate

पूर्वांचल विवि के गेट के पास ऑटो की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा

Fri, 08 Sep 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
purvanchal university student accident at gate
छह घंटे तक जाम रहा जौनपुर-शाहगंज मार्ग - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेट के पास शुक्रवार को करीब 11:30  बजे सड़क पार कर कैंटीन जा रहे बीटेक छात्र अलौकिक जैन की आटो रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए छात्रों ने दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय गेट के सामने जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ भी की।  विश्वविद्यालय के विश्वसरैया हाल का शटर बंद कर बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे वहां चल रही ग्रोथ आफ साइंस डेवलपमेंट संगोष्ठी बीच में ही स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के किसी सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी देने के आश्वासन पर शाम करीब छह बजे जाम समाप्त हुआ। रजिस्ट्रार डा. देवराज की तहरीर पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ललितपुर जिले का निवासी अलौकिक जैन (26) पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक (मैकेनिकल) चतुर्थ वर्ष का छात्र था। वह करीब 11:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास सड़क पार कर जलपान करने कैंटीन जा रहा था।

उसी दौरान एक छात्रा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे आटो रिक्शा की चपेट में आने से अलौकिक जैन घायल हो गया। उसे छात्रों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर लगते छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए। 

छात्रों ने बंद कराई संगोष्ठि

purvanchal university student accident at gate
छह घंटे तक जाम रहा जौनपुर-शाहगंज मार्ग - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने सड़क में लोहे के एंगल गाड़कर जाम कर दिया। घटना के वक्त विश्वविद्यालय के विश्वसरैया हाल में संगोष्ठी चल रही थी। मौके पर कुलपति नहीं आए तो नाराज छात्रों ने उनका पुतला फूंका और गेट पर लगे संगोष्ठी के बैनर को तोड़ दिया।

छात्रों का एक गुट संगोष्ठी हाल पहुंच गया और शटर बंद कर बिजली का कनेक्शन काट दिया। इसके चलते संगोष्ठी बीच में ही स्थगित कर दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन वे लाचार नजर आए।

छात्र मृतक के परिवार को पचास लाख मुआवजा देने और परिवार के किसी एक सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी देने की मांग पर अड़े थेे। कुलपति ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

शाम करीब छह बजे एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, सीओ जया शांडिल्य ने छात्रों को कुलपति के हवाले से बताया कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद के अलावा परिवार के किसी सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी दी जाएगी। इस आश्वासन पर छह घंटे बाद शाम छह बजे छात्रों जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed