{"_id":"63dc778f9c3d3969b8223085","slug":"purvanchal-s-first-coach-restaurant-enjoy-banarasi-taste-and-frozen-tea-every-table-will-have-a-window-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल का पहला कोच रेस्टोरेंट: बनारसी स्वाद का आनंद और जमेगी चाय की अड़ी, हर टेबल के पास होगी खिड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल का पहला कोच रेस्टोरेंट: बनारसी स्वाद का आनंद और जमेगी चाय की अड़ी, हर टेबल के पास होगी खिड़की
Fri, 03 Feb 2023 08:25 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:25 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में डीलक्स प्रतीक्षालय के पास चहारदीवारी से सटाकर कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। नीचे रेलवे ट्रैक और ऊपर रेलवे कोच है। बाहर से देखने में ट्रेन कोच, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही बनारस की झलक देखने को मिलेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, सारनाथ, रामनगर किला सहित अन्य एतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका लोकार्पण भी मार्च तक संभव है।
विज्ञापन
कोच रेस्टोरेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल का पहला कोच रेंस्टोरेंट मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। फिर शहरवासी इस कोच में बैठकर बनारसी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। कचौड़ी खा सकेंगे। चाय की अड़ी भी जमेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में डीलक्स प्रतीक्षालय के पास चहारदीवारी से सटाकर कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। नीचे रेलवे ट्रैक और ऊपर रेलवे कोच है। बाहर से देखने में ट्रेन कोच, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही बनारस की झलक देखने को मिलेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, सारनाथ, रामनगर किला सहित अन्य एतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका लोकार्पण भी मार्च तक संभव है।
विज्ञापन
कोच रेस्टोरेंट में एक साथ 40 से 50 लोग बैठकर व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। हर टेबल के पास एक खिड़की है। प्री रिकार्डेड गीत भी बजाए जाएंगे। इससे लोगों को सफर में होने का एहसास होगा। संस्कृति व संगीत में भी बनारसीपन रहेगा। एलईडी स्क्रीन पर गंगा घाटों और यहां के प्रमुख स्थलों को दिखाया जाएगा। कोच की साज सज्जा और अन्य तैयारियों की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी गई है। कोच के अंदर बनारस के गंगा घाट, एतिहासिक धरोहरों और महापुरूषों के चित्र भी होंगे, जो यात्रियों को बनारस में होने का एहसास कराएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम लगातार निगरानी कर रही हैं। कैंट के स्टेशन निदेशक भी कोच रेस्टोरेंट के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांच रहे हैं।
विज्ञापन
मार्च में पूर्वांचल का पहला कोच रेस्टोरेंट बन जाएगा। इससे जुड़ी तैयारियां चल रही हैं। एजेंसी ही कामकाज को देख रही है। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक, कैंट