{"_id":"68bbff51b849a82b1c08f1b6","slug":"purnima-60-thousand-sadhaks-will-do-tantra-kriya-yoga-in-kashi-10-thousand-devotees-will-initiation-together-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा: काशी में 60 हजार साधक करेंगे तंत्र क्रिया योग, 10 हजार भक्त एक साथ लेंगे दीक्षा; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा: काशी में 60 हजार साधक करेंगे तंत्र क्रिया योग, 10 हजार भक्त एक साथ लेंगे दीक्षा; जानें खास
Sat, 06 Sep 2025 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:01 PM IST
सार
वाराणसी के बड़ा लालपुर में यह आयोजन किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव में देशभर से साधक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
काशी में पूर्णिमा महोत्सव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: श्री राधारमण शिष्य संप्रदाय फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ा लालपुर में किया जा रहा है। सात से नौ सितंबर तक होने वाले तंत्र क्रिया योग के अनुष्ठान में देश भर के 60 हजार से अधिक साधक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मिश्री मठ हरिद्वार के अधिपति करौली शंकर महाराज तीन दिनों तक तंत्र क्रिया योग, कुंडलिनी जागरण एवं ध्यान साधना का ज्ञान देंगे।तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के तहत सात सितंबर को 10 हजार भक्त एक साथ ढाई सौ से अधिक यज्ञ कुंडों पर आहुतियां देंगे।
विज्ञापन
संस्था के राहुल चौधरी ने बताया कि कानपुर और हरिद्वार के बाद वाराणसी में पहली बार पूर्णिमा दीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। हस्तकला संकुल में होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक संध्या, आतिथ्य संस्कार, गुरु के सानिध्य में ज्ञान चर्चा, पंचमहाभूत शुद्धि एवं सिद्धि सत्र, तंत्र क्रिया योग दीक्षा, कुंडलिनी जागरण एवं ध्यान साधना सत्र का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही सात सितंबर को काशी में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया जाएगा और एक वर्ष में इसे पूर्ण किया जाएगा। मिश्री मठ हरिद्वार के मठाधिपति करौली शंकर महाराज छह सितंबर को काशी पहुंचेंगे।