फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Puri dhadhaki fire in a vegetable market

पंचक्रोशी सब्जी मंडी में धधकी आग

Tue, 22 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Puri dhadhaki fire in a vegetable market
सब्जी मंडी में आग से लाखों का नुकसान
पंचक्रोशी सब्जी मंडी में सोमवार की शाम अचानक आग धधक उठी। घटना के वक्त मंडी में काफी भीड़ भाड़ थी। आग की लपटें उठते देख अफरातफरी की स्थिति मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन उनकी गाड़ी कज्जाकपुरा जाम में फंस गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मंडी के करीब 20 से ज्यादा आढ़तियों का 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सब्जियां जल कर राख हो गईं। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पंचक्रोशी सब्जी मंडी में शाम करीब साढ़े चार बजे एक आढ़ती के यहां किसी वजह से आग लग गई। ज्यादातर सब्जियां प्लास्टिक के कैरेट में रखी हुई थी। प्लास्टिक की वजह से आग ज्यादा तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में आसपास की आढ़तों में भी आग फैल गई। लोगों को अपना सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घर  में रखे पानी से आग बुझाना शुरू किया। जाम से जूझते हुए दमकल की गाड़ी भी पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन


अगलगी में गुड्डु पाल, शिवराज सोनकर, बंशू पटेल, सुभाष पटेल, दीना सिंह, नंदू सोनकर, प्रमोद सोनकर, ओमप्रकाश, सत्ती देवी समेत करीब  बीस आढ़तियों की बीस लाख रुपये की सब्जी समेत अन्य सामान जल गए। मंडी के पास ही रहने वाले ऑटो मैकेनिक राकेश विश्वकर्मा ने बहादुरी दिखाते हुए आग बुझाने में काफी मदद की। सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed